महासमुन्द

सोरिद उपस्वास्थ्य केंद्र को जल्द मिलेगा प्रसूति कक्ष-शौचालय
13-Jun-2025 3:48 PM
सोरिद उपस्वास्थ्य केंद्र को जल्द मिलेगा प्रसूति कक्ष-शौचालय

महासमुंद,13जून। ग्राम पंचायत सोरिद एक आदिवासी बाहुल्य एवम लोहारडीह, बनसिवनी, कौंदकेरा,बंजारी,घोंघीबहरा, परसापानी,पेंड्राडीह, चोरभ_ी के लिए प्रमुख मुख्यालय गांव है। स्वास्थ्य सम्बन्धी प्राथमिक आवश्यकता के लिए यहां उपस्वास्थ्य केंद्र तो है पर प्रसूति कक्ष और शौचालय का आभाव हमेशा ग्रामीणों द्वारा महसूस किया जाता रहा है। समय-समय पर विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों से इसकी मांग लगातार की जाती रही है।

प्रसूति कक्ष के आभाव में कई बार प्राथमिक उपचार के मरीजों एवम प्रसूता को एक साथ उपचार देने में बहुत ही असुविधा होती है। साथ ही शौचालय का आभाव में भी असुविधाएं होती है। उक्त मांगों को लेकर पूर्व सांसद प्रतिनिधि और जनपद सदस्य योगेश्वर चन्द्राकर ने स्वस्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर मांग पत्र सौपकर अनुसंसा प्रदान करने का आग्रह किया। विषय की गम्भीरता को समझते हुए मंत्री ने उक्त कार्य की स्वीकृति प्रदान करते हुए जल्द की प्रसूति कक्ष एवम शौचालय हेतु राशि प्रदाय करने का विश्वास दिलाया है।


अन्य पोस्ट