महासमुन्द
महासमुंद,13 जून। बेलसोंड़ा जलावर्धन क्षेत्र में बारिश पूर्व मेंटेनेंस कार्यों के चलते कल दिन भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। फलस्वरूप महासमुंद शहर की अधिकांश टंकियों में जल भराव नहीं हो पाया। ऐसे में कल दोपहर तथा शाम नल नहीं खुले। लोगों को पेयजल तथा निस्तारी के लिए परेशान होना पड़ा। जिन लोगों के घर बोर है, वहां जाकर लोगों ने पेयजल तथा निस्तारी के लिए पानी की व्यवस्था की। रात में टंकियों को भरा गया और आज सुबह पुन: जल आपूर्ति बहाल कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार लगभग बारिश पूर्व मेंटेनेंस कार्यों में जुट हुआ है। शहर में पिटियाझार, नयापारा, बस स्टैंड, क्लब पारा पानी टंकियों में बेलसोंडा महानदी से जल भराव होता है।
कल दोपहर तथा शाम मेंटेनेंस की वजह से टंकियों में जल भराव नहीं हुआ था।
आवश्यक मानसूनी मेंटेनेंस के चलते आज 13 जून शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक 11 केवी स्टेशन रोड फीडर में बिजली बंद है। साथ ही निम्न क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना मिली है जिसमें स्टेशन रोड, शंकर नगर, रायपुर रोड, हिमालया पार्क,पुराना मछली मार्केट, गंजपारा, स्टेशन रोड, पंजाबी पारा, रामेश्वरी मंदिर, लालवानी गली, पोस्ट ऑफिस एवं उससे लगे हुए क्षेत्र शामिल हैं।