महासमुन्द

भागवत कथा में शामिल हुए पालिका अध्यक्ष
10-Jun-2025 4:15 PM
भागवत कथा में शामिल  हुए पालिका अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 महासमुंद, 10 जून। खल्लारी क्षेत्र के ग्राम पोटिया खट्टी में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान अमृत कथा में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के साथ महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। आयोजनकर्ता ग्रामीणों ने उनका भगवा गमछा व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने भागवत भगवान की पूजा कर अंचलवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  नपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि संपूर्ण मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक है। भागवत हमें धर्मए करूणा सद्मार्ग की प्रेरणा देता है। सभी ग्रंथों में भागवत को श्रेष्ठ माना गया है। इसमें जन्म.मृत्यु के बीच के समस्त जीवन वृतांत को दर्शाया गया है। भागवत ग्रंथ मानव को संयमित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भागवत श्रोतागण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट