महासमुन्द
जान से मारने की धमकी
09-Jun-2025 8:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 जून। ग्राम छिबर्रा में एक व्यक्ति द्वारा महिला को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पिथौरा पुलिस को खिलेश्वरी रात्रे ग्राम छिबर्रा ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2016 में नंदलाल अजगले निवासी फिरगी से सामाजिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। विवाह के पश्चात उसके साथ लगातार मारपीट, गाली-गलौज एवं मानसिक प्रताडऩा की जाती रही। जिससे तंग आकर उसने वैधानिक प्रक्रिया के तहत 23 मार्च 2021 को उक्त व्यक्ति से विधिवत तलाक ले लिया। तलाक के पश्चात भी 7 जून की दोपहर लगभग 1 बजे आरोपी नंदलाल अन्य दो व्यक्ति के साथ कार से उसके घर आया और नंदलाल ने उसे मानसिक रूप से परेशान कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में महिला की रिपोर्ट पर आरोपी नंदलाल के खिलाफ धारा 296, 351-3 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे