महासमुन्द

गुपचुप खिलाने में देरी, ठेले वाले से मारपीट
09-Jun-2025 3:44 PM
गुपचुप खिलाने  में देरी, ठेले वाले  से मारपीट

 

महासमुंद, 9 जून। महासमुंद में गुपचुप वाले को एक ग्राहक को गुपचुप खिलाने में लेटलतीफी करना मंहगा पड़ गया। ग्राहक ने देरी होने पर उसके साथ विवाद कर जान से मारने की धमकी देते हुए गला दबा दिया था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 28 मौहारीभांठा महासमुंद निवासी भोलाराम देवांगन ने शिकायत में बताया कि वह नगर के गांधी चौक में गुपचुप ठेला लगाता है। बीते 7 जून को रात करीब 8 बजे ठेला के पास पप्पू धीवर आया और पानीपूरी मांगने पर दे रहा हूं बोला तो उसने जल्दी नहीं दे रहे हो कहकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा से मारपीट किया और गला दबा दिया। आसपास के लोगों बीच बचाव किया।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पप्पू धीवर के खिलाफ  मामला दर्ज कर ली है।


अन्य पोस्ट