महासमुन्द

एक ही रात में 3 किसानों के मोटर पंप चोरी
09-Jun-2025 3:41 PM
एक ही रात में 3 किसानों के मोटर पंप चोरी

महासमुंद, 9 जून। ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। चोर घरों के साथ अब खेतों में लगे कृषि उपकरणों और पंप की चोरी कर रहे हैं। इससे किसान वर्ग खासे परेशान हंै। रविवार को एक ही रात में ग्राम मुस्की के 3 किसान चन्द्रिका चन्द्राकर, सहदेव ध्रुव और रेवती चन्द्राकर खेत में लगे बोर के अंदर से पम्प को निकालकर चोरी कर ली है।  यह पहला मौका नहीं है, जब चोरों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। पिछले वर्ष भी 8 से ज्यादा चोरियों पर किसानों विभाग को गया था, पर जब्ती के सामानों की सुपुर्दगी आज तक किसानों को नहीं हो पाई है।  रविवार को फिर पूर्व जनपद सदस्य योगेश्वर चन्द्राकर के साथ ग्राम गोपालपुर के सरपंच भुनेश्वर ध्रुव, सहदेव ध्रुव, चन्द्रिका चन्द्राकर, देवा साहू, जितेंद्र साहू, गणेश साहू, सोहन साहू ने तुमगांव थाना पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही योगेश्वर चन्द्राकर ने एडिशनल एसपी से चर्चा कर शीघ्र कार्रवाई कर गिरफ्तारी करने के साथ सामानों की वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।


अन्य पोस्ट