महासमुन्द
महासमुंद, 9 जून। जिले के ग्राम लहरौद की 70 वर्षीय प्रतिभा मसीह की पुकार को स्थानीय प्रशासन ने नजरअंदाज कर दिया है। मकान हड़पने की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से हताश प्रतिभा मसीह ने 10 जून को मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
प्रशासन की उदसीनता से पीडि़ता और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। प्रतिभा मसीह ने जनदर्शन में बताया था कि बागबाहरा ब्लॉक के खैरटकला की शिक्षिका ने छल-कपट से उनके मकान पर लए कब्जा कर लिया है।
वर्ष 2019 में 73 हजार रुपए उधार लेने के बाद मकान गिरवी राम रखा गया था, लेकिन समय से पहले राशि चुकाने की कोशिश भी हुई। पर शिक्षिका गंगादेवी ने इंकार कर दिया और मालिकाना हक जताते हुए धमकियां दीं।
प्रतिभा ने पिथौरा थाना और एसडीएम को शिकायत दी। वर्तमान में वह अपनी मानसिक रूप से कमजोर बेटी आराधना मसीह और नाती अनमोल मसीह के साथ डिपोपारा में किराए के टीनशेड वाले कच्चे मकान में रह रही हैं।