महासमुन्द

रेडक्रॉस भवन में ध्वजारोहण
27-Jan-2025 3:09 PM
रेडक्रॉस भवन में ध्वजारोहण

महासमुंद,27जनवरी। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस भवन में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर  इंडियन कॉलेज ऑफ  एजुकेशन बेलसोंडा के वॉलंटियर्स, रेड क्रॉस प्रभारी अधिकारी मानक लाल, रेड क्रॉस जिला संगठक डॉ.अशोक गिरि गोस्वामी, रेड क्रॉस कार्यालय कर्मचारी तेज लाल देवांगन,मुरली मनोहर देहारी, सफाई कर्मचारी राजू ढीमर सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले के नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान एवं रेड क्रॉस ध्वज गीत गाए गए और तिरंगे ध्वज को सलामी दी गई। अंत में सभी उपस्थितजनों को मिष्ठान वितरित किया गया।


अन्य पोस्ट