महासमुन्द
एक राष्ट्र एक शिक्षा व्यवस्था पर संगोष्ठी
23-Sep-2024 4:11 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,23 सितंबर। श्याम बालाजी कॉलेज महासमुंद में तारा चंद्राकर के संयोजन में एक राष्ट्र एक शिक्षा व्यवस्था पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बी एड के छात्राध्यापकों को संबोधित करते हुये वरिष्ठ साहित्यकार आनंद तिवारी पौराणिक, साहित्यकार एस.चन्द्रसेन, डा. साधना कसार, साहित्यकार टेकराम सेन चमक, शिक्षाविद के.आर. चंद्राकर, साहित्यकार सरिता तिवारी, हेमंत चंद्राकर ने अपनी बातें रखी।
आभार व्यक्त हेमंत चंद्राकर ने किया। आस्था साहित्य समिति महासमुंद ने हिन्दी मास के अवसर पर साहित्यकार सरिता प्रमोद तिवारी के निवास स्थान तपस्या त्रिमूर्ति कालोनी महासमुंद में स्मृति अध्र्य कार्यक्रम आयोजित कर जिले के दिवंगत साहित्यकारों को आलेख व कविता पाठ के माध्यम से पुष्पांजलि अर्पित की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे