महासमुन्द

शराब संग एक बंदी
02-Sep-2024 2:49 PM
शराब संग  एक बंदी

महासमुंद,2 सितंबर। अवैध शराब की बिक्री पर महासमुंद पुलिस ने 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 56.160 लीटर शराब कीमती 38140  रुपए बरामद किया है। 
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने ग्राम मोहंदी स्थित अटल आवास में दबिश दी। मौके पर एक व्यक्ति को पकड़ा। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम प्यारेलाल मिर्धा ग्राम मोहंदी, थाना खल्लारी बताया। घर की तलाशी में भारी मात्रा में 174  पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा 180 एमएल कुल 31.320 लीटर, 98 पौवा देशी मशाला शराब प्रत्येक 180 एमएल कुल 17.640 लीटर तथा  50 पौवा गोल्डन गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक 180 एमएल कुल 7.200 लीटर कुल 56.160 लीटर शराब कीमती 38140 रुपए जप्त कर  थाना खल्लारी में अपधरा धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज किया जाकर वैधानिक कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट