महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 सितंबर। तीन माह पहले कोमाखान क्षेत्र में हुई लूट व चोरी के 4 मामलों के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं 4 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर, मालवाहक व बाइक जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी गणपत उर्फ मुन्ना डडसेना (28), विष्णु डडसेना (20) को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि 7 माह पहले अपने अन्य साथी कुबेर साहू, राहुल साहू व मोनों राणा के साथ मिलकर 13 फरवरी को सोने-चांदी के जेवर व नकदी लूट लिए। ओडिशा निवासी आरोपी राजा उर्फ तुषार साहू (21) को पकडक़र उसके कब्जे से एक बिना नंबर ट्रैक्टर जब्त की गई। इन वारदातों में शामिल अन्य आरोपी कुबेर साहू, मोनो राणा, राहुल साहू व सुबोध साहू फरार हैं।
आरोपियों ने बताया कि 5 माह पूर्व गणपत डड़सेना, विष्णु डड़सेना, राहुल साहू, कुबेर साहू व मोनो राणा ने मिलकर 4 अप्रैल को ग्राम बिद्रावन में एक ट्रैक्टर चोरी की। ट्रैक्टर को राहुल साहू के चाचा सुबोध कुमार व राजा साहू के पास बिक्री करना बताया। इसी प्रकार 3 माह पहले कोमाखान में गुप्ता ढाबा के पास से एक मालवाहक क्रमांक सीजी 06 जीएम 9123 को चोरी करना व बिक्री करने ग्राहक तलाशते समय ओडिशा पुलिस द्वारा पकड़े जाने की बात भी स्वीकारी। बीते एक जुलाई को सभी आरोपियों ने मिलकर कोमाखान के ग्राम कुलिया से बाइक चोरी कर ओडिशा में बिक्री करना बताया।