महासमुन्द

देवार समुदाय के दो पक्षों में मारपीट
02-Sep-2023 3:02 PM
देवार समुदाय के दो पक्षों में मारपीट

महासमुंद, 2 सितंबर। कबाड़ बीनने वाले 2 समूहों के बीच मारपीट, जान से मारने की धमकी, गाली गलौच मामले में कोतवाली पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पहले समूह की प्रार्थिया शती देवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 अगस्त को मुझे शाम को फोन से पता चला की मेरे देवर दानु देवार को हाइवे-353 साहू चाय दुकान महासमुंद के सामने दिनेश देवार और उनके साथी मारपीट कर रहे हैं। सुनकर मैं अपने गरिवार के सदस्य रिमा देवार,रितु देवार, कुसू देवार,कुर्बानी देवार तथा अन्य लोगों के साथ वहां पहुंची और समझा बुझाकर मामला शांत कराया। 

दूसरे पक्ष के दिनेश देवार ने मामला दर्ज कराया है कि मैं चाय पीने 353 रोड साहू चाय दुकान महासमुंद अपने साथियों के साथ गया था। वहां चाय पीते समय करीब 07.20 बजे अमन देवार, दानू देवार निवासी ईदगाह भांठा महासमुंद आये और पुरानी रंजिश की बात को लेकर अश्लील गाली गलौज करते हुए अपने हाथ में रखे डंडे से मेरे बांया हाथ की कलाई में मारा। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। 
 


अन्य पोस्ट