महासमुन्द

महुआ शराब संग 6 आरोपी हिरासत में
29-Jun-2023 2:50 PM
महुआ शराब संग 6 आरोपी हिरासत में

महासमुंद, 29 जून। थाना अंतर्गत 6 अलग-अलग प्रकरण में बिक्री हेतु घरों में रखी 19 लीटर कीमत 38 सौ रुपए की हाथ भ_ी महुआ शराब के साथ 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।

बसना थाना प्रभारी कुमारी चन्द्राकर ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम इंदरपुर में अपने घरों में ग्राहकों की तलाश में अवैध रूप से बिक्री हेतु देशी हाथ भ_ी महुआ शराब रखने की सूचना घेराबंदी कर पहले मामले में आरोपी संतलाल पटेल के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब, दूसरे में आरोपी शरद निषाद के कब्जे से 4 लीटर शराब, तीसरे में आरोपी बसंत राम पटेल के कब्जे से 3 लीटर शराब, चौथे में आरोपी रूपेन्द्र पटेल के कब्जे से 2 लीटर एवं पांचवें मामले में आरोपी संतराम उर्फ  सेतु नाग के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ है।

इसी प्रकार छठवें मामले में आरोपी मनोज कुमार अजय के कब्जे से 4 लीटर शराब जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी 6 मामलों में कुल 19 लीटर कीमत 38 सौ रुपए कीमती महुआ शराब जब्त कर सभी 6 आरोपियों को आबकारी एक्ट की धारा 34-1 के तहत गिरफ्तार कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट