महासमुन्द
घर घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
02-Mar-2023 2:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 2 मार्च। ग्राम मुढ़ीपार के युवक ओंकार गोस्वामी (21) को छेडख़ानी एवं घर में तोडफ़ोड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव मुढ़ीपार का आरोपी ओंकार गोस्वामी उसके घर में जबरदस्ती घुस कर छेडख़ानी की, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट किया और घर की टीवी को तोडफ़ोड़ किया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं घटना के सम्पूर्ण हालात से पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देश दिया गया ।
एवं टीम गठित की गई। पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी कर 1 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं न्यायिक रिमांड पर जेल गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे