महासमुन्द
छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति की काव्य गोष्ठी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 नवंबर। छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति जिला इकाई महासमुंद गठन अवसर पर कोडार स्थित खल्लारी मंदिर परांगण में छत्तीसगढ़ी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर शर्मा, कान्हा कौशिक, जागेश्वर प्रसाद, रुपेश तिवरी, किसन दीवान, डा. राजकुमार टंडन, शशि शर्मा सहित जिला भर के साहित्यकारों ने छत्तीसगढ़ी में रचना पाठ करते हुये छत्तीसगढ़ी छटा बिखेरी। वरिष्ठ कवि रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मंदिर देवाला चारों खुंट मं तुलसी चौरा आंगन मं, बद्री द्वारिका जगन्नाथ रामेश्वर अंतस पावन मं। प्रांतीय अध्यक्ष कान्हा कौशिक ने कहा कि नांदिया बइला दूर के चीला बनाये गुर के, आप खा लेव कोटना मं हमला दे दव तोपना मं। बंधु राजेश्वर खरे ने छत्तीसगढ़ की महिमा का बखान किया। महानदी के मया मुस्काथे जोंक नदी खुलखुलाथे जी, नरवा ढोडगा जंगल झाड़ी एक सुर मं सब गाथे जी। बसना से पधारे छत्तीसगढ़ के सशक्त हस्ताक्षर पुरुषोत्तम छत्तीसगढिया ने कहा कि मुंह मं पान दबाय रिहिस संयकिल के चलइया ये। मैंहा पूछेंव पता चलिस कालेज के पढ़इया ये। गांव के शहरीकरण पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कवि रुपेश तिवारी ने पंक्तियां देते हुये कहा कि ऐ गा जवईया सुन तोर ठहरांव कहां हे। शहरिया चकाचौध मं तोर गांव कहां हे।
काव्य गोष्ठी को नई ऊंचाई प्रदान करते हुये छत्तीसगढ़ी साहित्य को पहचान दिलाने वाले स्वण् मेहत्तर राम साहू के सुपुत्र धनराज साहू ने कहा कि तोर बर कोंवर रउनिया होही, मोर तन अंगरा नहांय हे।
गोष्ठी का संचालन क रते हुए साहित्यकार टेकराम सेन चमक ने निवेदन किया कि जिनगी मं थोरको इमान रहय, मनखे के धरोहर घलो पास रहय। डा. विकास अग्रवाल बागबाहरा ने छत्तीसगढ़ी के मिठास पर पंक्तियां देते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ के बासी अमृत छत्तीस भांजी, लमेरा हे छत्तीसगढ़ के बोली जइसे गुड़ं पागे केरा हे।
इस अवसरपर प्रांतीय सह सचिव डा. राजकुमार टंडन ने अपनी पंक्तियों से खूब तालियां बटोरी। गोष्ठी में बंटी छत्तीसगढिया, माधव तिवारी, केतन साहू, खेतिहर गौतम दास मानिकपुरी, सुनील शुक्ला, यशवंत कुमार चौधरी, उत्तरा कुमार सिन्हा, सरोज साव, नर्मदा दीवान,श्लेष चंद्राकर, आदित्य नारायण, मनोज भांवरिया, जगनाथ ध्रुव, अनुराग द्विवेदी, डिगेश्वर साहू,प्रफुल्ल त्रिपाठी, मुरली पटेल ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।