महासमुन्द
तालाब में डूबने से युवक की मौत
18-Sep-2022 7:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सरायपाली, 18 सितंबर। बालसी के मंदिर तालाब में कल दोपहर एक 18 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मौत का कारण अज्ञात है। लेकिन मौत को लेकर अंदेशा लगाया जा रहा है, कि युवक को तैरना नहीं आता रहा होगा। इसी कारण गहराई में जाने के बाद वापस नहीं निकल पाया और पानी डूबने से मौत हो गई। थाना से मिली जानकारी अनुसार नरेंद्र रात्रे पिता मोहपाल रात्रे (48) निवासी ग्राम बालसी ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि धर्मेंद्र रात्रे पिता फूलचंद (18) नहाने के लिए मंदिर तालाब गया हुआ था। लगभग 11:30 बजे नहाने तालाब के अंदर गया और वापस नहीं निकला। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना वहां नहा रहे अन्य लोगों के द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई और थाना को सूचित किया गया। पुलिस ने प्रार्थी के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे