महासमुन्द
प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल : आप
05-Jun-2022 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 जून। आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक जैन ने प्रदेश की बदतर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार ने केजरीवाल के दिल्ली में स्कूल मॉडल की तरह चंद स्कूलों में रंगरोगन करके टाइल्स लगवा दी है पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं कर पायी। महासमुंद शहर के आत्मानंद स्कूल की बात करें तो यहां कक्षा 9 वी और 11 वीं के 50 प्रतिशत बच्चे फेल हो गए। शिक्षकों की नियुक्ति उधार से तथा भाई भतीजा वाद करके की गई है तो शिक्षा में गुणवत्ता कैसे आएगी। स्कूल में पीने का पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी हाल बद से बदहाल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे