महासमुन्द
महासमुंद, 3 जून। महासमुंद निवासी गणेशु सेंदरे को घासी समाज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 29 मई को गोबरा नवापारा राजिम में घासी समाज की ओर से भेंटवार्ता और मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवधर नायक, राजेन्द्र बेहरा, प्रदेश संयोजक नायक, लखन सागर की उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारी दुर्ग, रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, गरियाबंद से उपस्थित थे। इस दौरान सभी की ओर से सर्वसम्मति से अशोक भारती को संभागीय अध्यक्ष और गणेशु सेंदरे को महासमुंद जिलाध्यक्ष चुना गया। गणेशु की नियुक्ति पर समाज में हर्ष है और सभी ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान गणेशु ने पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा से भी मुलाकात की।
इस दौरान द्रोपती, सुलोचना, सेवती सोनवानी, भगवती सेंदरे, देवक नागेश, लक्ष्मी कुमार, सरस्वती कुमार, निर्मला, जलमती सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे।