महासमुन्द
वर्ष 2020 में नौ, 2021 में सात थे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अप्रैल। जिले में वर्तमान में सडक़ दुर्घटना के लिए 11 ब्लैक स्पाट चिन्हित किए गए हैं। यातायात डीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि इनमें कुहरी मोड़, छिलपावन चौक से बस स्टैंड झलप, डोंगरीपाली से टेका पहाड़ी, बिटांगीपाली कालेज पेट्रोल पंप, न्यू गिल ढाबा साह्लेतराई, पचेड़ा, हाड़ाबंद, खोपली पड़ाव, मेमन पोल्ट्री फार्म कसहीबाहरा, प्राइमरी स्कूल काली मंदिर टेमरी के पास और चौखड़ी शामिल हैं।
मालूम हो कि जिले की सडक़ों पर तीन साल पूर्व हुए हादसों के आधार पर यातायात पुलिस ने साल 2020 में नौ ब्लैक स्पाट चिन्हित किए थे। जो 2021 में घटकर सात हो गए थे। लेकिन इस बीच 2021 के बीच में चार नए स्थानों पर हुए बड़े और गंभीर हादसों के बाद ब्लैक स्पाट की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई। यातायात पुलिस के अनुसार जिले में साल 2020 में जिले में कुल नौ ब्लैक स्पाट चिन्हित किया गया था जिसमें दो स्थानों पर हादसे नहीं होने के बाद इस ब्लैक स्पाट को लिस्ट से हटा दिया गया।
लेकिन साल 2019, 20 और 21 में चार नए स्थानों पर हुए हादसे के बाद ब्लैक स्पाट की संख्या बढक़र सात से सीधे 11 हो गई। जिसमें सर्वाधिक एनएच 53 में चिन्हित किए गए थे। जिसमें से बल्दीडीह और तुलसी ढाबा के पास को ब्लैक स्पाट सूची हटाया गया है। वर्तमान में जो चार नए ब्लैक स्पाट चिन्हित किए गए हैं उनमें एनएच 53 में एक और एनएच 353 में तीन ब्लैक स्पाट शामिल हैं।
यातायात पुलिस के मुताबिक जिले में जो ब्लैक स्पाट विलोपित किए गए है उसमें एनएच 53 में स्थित बल्दीडीह और तुलसी ढाबा शामिल है। वहीं नए ब्लैक स्पाट एनएच 53 में कुहरीपड़ाव मोड और एनएच 353 में पचेड़ा और खल्लारी से पहले स्थित हाडाबंद ओवरब्रिज व कोमाखान चौकी क्षेत्र में स्थित सुअरमाल को नए ब्लैक स्पाट चिन्हित किया है।