महासमुन्द
कबाड़ से जुगाड़ के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 फरवरी। जिला परियोजना कार्यालयए समग्र शिक्षा द्वारा 3 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय महासमुंद में कबाड़ से जुगाड़ जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस कार्यशाला में विकासखंड.महासमुंद से नीलकंठ यादव प्राथामिक शासकीय चौकबेड़ा ने ढक्कन एवं चुम्बक से गणित, भाषा की समझ विकसित करते हुए ढक्कन का बहु आयामी उपयोग, नेहा दुबे स्वामी आत्मानंद शासकीय इग्लिश स्कूल महासमुंद ने वैल्यु ऑफ पॉइ, विकासख्ंाड बागबाहरा से कृष्ण कुमार देवांगन शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला सुखरीडबरी ने त्रिविमीय आकृतियों के ठोस एवं जालक प्रतिरूप, सुरेश कुमार सेन प्राथामिक शाला चंदरपुर ने गणितीय अवधारणा, विकासख्ंाड. पिथौरा से अजय कुमार पटेल एवं हेमलता साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जंघोरा ने अवसादन विधि से पानी का शुद्धिकरण, शिव कुमार भोई स्वामी आत्मानंद शासकीय इग्लिश स्कूल पिथौरा ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, विकासखंड बसना से रामनाथ चौधरी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कर्राभौना ने गणितीय अवधारणा, वीरेन्द्र कुमार चौधरी प्राथमिक शाला तिलाईदादर ने पठन कौशल विकास हेतु गत्ते के उपयोग से हिन्दी टीएलएम, विकासखंड सरायपाली से यशवंत कुमार चौधरी स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल सरायपाली ने विज्ञान आधारित जादुई फव्वारा एवं योगेश कुमार साहू प्राथमिक शाला कसडोल ने गणितीय टीएलएम का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यशाला प्रभारी विद्या साहू ने कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने कहा कि बच्चे एक पौधे की तरह होते हैं जिस तरह पौधे को निरंतर पानी, खाद आदि देकर बड़ा किया जाता है, उसी प्रकार बच्चों का ज्ञान वर्धन कर उन्हें विशाल वट वृक्ष बनाना है। जिसके लिए हम सभी को मिलकर शिक्षा में नवाचार पर काम करना होगा।
जिला मिशन समन्वयक अशोक शर्मा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कबाड़ से जुगाड़ कार्यशाला का आयोजन निरंतर करते हुए जिले के शिक्षकों का उन्मुखीकरण करेंगे। हमें प्रत्येक विद्यालय तक, प्रत्येक बच्चे तक पहुंच कर, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है।कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा निर्मित टीएलएम एवं मॉडलों का अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया तथा प्रतिभागियों द्वारा बनाये गये मॉडल की सराहना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीयए जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा अशोक शर्मा, एपीसी विद्या साहू, कमल नारायण चन्द्राकर,राजकुमार साहू एवं मास्टर टेनर्स खेमराज साहू ,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेमचा ऐतराम साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अछोला तथा राधेश्याम साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पिरदा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कमल नारायण चंद्राकर एपीसी समग्र शिक्षा द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन विद्या साहू एपीसी समग्र शिक्षा द्वारा किया गया।


