महासमुन्द

राज्य सरकार किसान विरोधी-आप
11-Dec-2021 6:25 PM
राज्य सरकार किसान विरोधी-आप

महासमुंद, 11 दिसंबर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कांगेंस सरकार व्यपारियों पर प्रति 100 रुपए में 3 रुपए मंडी शुल्क लगा रही है, जो नाजायज है। इससे कांग्रेस की दोहरा चरित्र उजागर होती ह। जो कांग्रेस किसान आंदोलन में किसानों के साथ खड़े होने की बात करती थी, और प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्त करने की बात कहती थी, वह आज व्यपारियों के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से किसानों से मंडी शुल्क वसूल रही है। सबको पता है कि कोई भी व्यापारी टैक्स अपने घर से नहीं देता है। वह ग्राहकों से ही इसकी वसूली करता है। आज मंडी शुल्क 5 रुपए सैकड़ा हो जाने से 1 क्विटंल धान में 50 रुपए का मंडी शुल्क व्यापारियोंं को लग रहा है, लेकिन व्यापारी किसानों के उपज को 200 से 300 रुपए कम में खरीद कर रहा है। वह मौके का फायदा भी उठा रहा है।

इस तरह किसान को कांग्रेस सरकार व्यापारियों के माध्यम से लूटा रही है। यह सरकार वास्तव में किसान विरोधी है। पहले तो किसानों से बारदाने के नाम पर वसूली करती है फिर जानबूझ कर बारदाने की आपूर्ति को बाधित करती है।   
 


अन्य पोस्ट