महासमुन्द

पालिका में नपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने मनाया मोदी का जन्मदिन
26-Sep-2021 7:40 PM
पालिका में नपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने मनाया मोदी का जन्मदिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 सितम्बर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिन के मौके पर नगर पालिका परिसर में पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकार सहित भाजपा पार्षदों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर ईश्वर से उनकी लंबी आयु की कामना की। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकार ने कल शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन मौके पर एक वक्तव्य में कहा कि  मोदी जी की दूरदृष्टि के साथ राष्ट्र की उन्नति के लिए उठाए गए कदम जनकल्याणकारी है।

राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने का दृढ़ संकल्प ही है जो उनकी लोकप्रियता को बढ़ाता है। उन्होंने कहा किए पहले ऐसा देश का प्रधानमंत्री है जो वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान एक बड़े देश के रूप में स्थापितकी। मोदीजी सबका साथ.सबका विकास की भावना से देश को निरंतर प्रगति की ओर ले जा रहे हैं। इस अवसर पर सभापति एवं पार्षद संदीप घोष, मनीष शर्मा, रिंकू चंद्राकार, मुन्ना देवार,पवन पटेल, मंगेश टांकसाले, हेमलता यादव, संतोष यादव, गोलू मदनकार उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट