महासमुन्द

संसदीय सचिव ने किया लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन
04-Sep-2021 7:10 PM
संसदीय सचिव ने किया लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

महासमुंद, 4 सितम्बर। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत लोहारडीह व बंदोरा में लाखों की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। 
शुक्रवार को लोहारडीह के ग्राम कोडार व बंदोरा के आश्रित ग्राम खिरसाली में भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, हेमन्त डडसेना, सत्यभान जेंडरे, राधेश्याम ध्रुव, घनश्याम जांगड़े, सचिन गायकवाड़, रमन, खोमन सिन्हा, खिलावन ध्रुव मौजूद थे। 
 


अन्य पोस्ट