महासमुन्द

नपाध्यक्ष के हाथों हितग्राहियों को चर्मशिल्प कीट
02-Sep-2021 10:07 PM
नपाध्यक्ष के हाथों हितग्राहियों को चर्मशिल्प कीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 2 सितम्बर।
शहरी सीमा क्षेत्र के चर्मशिल्प जूता चप्पल मरम्मत कार्य से जुड़े गरीब जरूरतमंद लोगों को स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने तीन हितग्राहियों को कीट वितरण किया गया।

 आदिवासी विकास महासमुंद द्वारा चर्मशिल्प कार्य से जुड़े लोगों को स्वरोजगार को बढ़ाने और प्रोत्साहन करने के लिए नगरीय निकाय क्षेत्र में कार्यरत ऐसे लोगों को नि:शुल्क कीट दिया जा रहा है। 
 


अन्य पोस्ट