महासमुन्द

नपाध्यक्ष ने चेकर्स टाईल्स कार्य का किया भूमि पूजन
20-Aug-2021 5:59 PM
नपाध्यक्ष ने चेकर्स टाईल्स  कार्य का किया भूमि पूजन

महासमुंद, 20 अगस्त। कॉलेज रोड वार्ड क्रमांक 21 में चेकर्स टाईल्स निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर एवं सभापति मुन्ना देवार द्वारा किया गया। कल गुरूवार को कॉलेज रोड स्थित शिशु संस्कार स्कूल के सामने सडक़ किनारे चेकर्स टाईल्स निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने कहा किपिछले डेढ़ साल से कोविड.19 के कारण बहुत से विकास कार्य पर ब्रेक लग गई है। अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। पुन: वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को गति दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभापति संदीप घोष, मनीष शर्मा, पार्षद मीना वर्मा, महेन्द्र जैन, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष वर्मा, गोलू मदनकार, महेंद्र सिक्का, गोपाल वर्मा, भरत चोपड़ा, शरद मालू, मनोहर महंती, समीर चौधरी, इमरान अली, ज्योतिरादित्य चंद्राकर सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट