महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 अगस्त। मिनी स्टेडियम स्थित हैंडबाल ग्राउंड में लाइट की सौगात मिलने पर हैंडबाल खिलाडिय़ों ने मुलाकात कर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का आभार जताया है।
इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने खिलाडिय़ों को कड़ी मेहनत कर शहर सहित प्रदेश का नाम रोशन करने का आव्हान किया। कल बुधवार को जिला हैंडबाल संघ के खिलाडिय़ों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। खिलाडिय़ों ने हैंडबाल ग्राउंड में लाइट की सौगात दिलाने पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताते हुए स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख रूप से सैयद इमरान अली, आशीष कुशवाहा, रुपेश महिलांग, कपिल पेदरिया, कौनेन अहमद, प्रशांत, विवेक दास, धनंजय चेलक, त्रिवेंद्र यादव, पंकज साहू, अजय नेताम, राहुल सोनी, आदित्य चंद्राकर, सिफ्तन रजा, मोनू सिंह, जयचंद दास, मनीष ध्रुव आदि उपस्थित थे।


