ताजा खबर

पीएम स्वनिधि महोत्सव पथ विक्रेताओं को मिला सम्मान एवं योजनाओं की जानकारी
17-Jun-2026 7:29 PM
पीएम स्वनिधि महोत्सव पथ विक्रेताओं को मिला सम्मान एवं योजनाओं की जानकारी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 17  जून । निगम मुख्यालय परिसर में “स्वनिधि महोत्सव” का आयोजन किया गया।महापौर श्रीमती मीनल चौबे और  निगम में शहरी गरीबी उपशमन और समाज कल्याण विभाग के अध्यक्ष  खेम कुमार सेन  योजना प्रभारी अधिकारी  डॉ श्रीमती तृप्ति पाणीग्रही की उपस्थिति रही ।

महापौर श्रीमती चौबे ने सभी महिलाओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ प्राप्त कर जीवन में आत्मनिर्भर और स्वावलम्बी बनने का प्रण लें।

 श्रीमती चौबे और श्री सेन ने योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में योगदान देने वाले बैंक अधिकारियों को  सम्मान एवं त्वरित ऋण प्राप्त हितग्राहियों को चैक  प्रदान कर सम्मानित किया ।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभ, समय पर ऋण पुनर्भुगतान, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने तथा योजना के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न प्रोत्साहनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित पथ विक्रेताओं ने योजना से प्राप्त लाभों एवं अपने अनुभवों को साझा किया।


अन्य पोस्ट