ताजा खबर

पारसी कब्रिस्तान पर कब्जे का जायजा लिया पार्षद ने
16-Jun-2026 10:28 PM
पारसी कब्रिस्तान पर कब्जे का जायजा लिया पार्षद ने

मुंबई से समाज के लोग आ रहे रायपुर 

रायपुर, 16 जून। पारसी कब्रिस्तान में भूमाफियाओं की नजर और अवैध निर्माण को लेकर शहीद पंकज विक्रम वार्ड की भाजपा की पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा ने आज संज्ञान में लिया। पूरे  इलाके का भ्रमण करने के बाद यहां  भू माफिया के द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर प्रशासन से अनुरोध किया है कि वह इस पर रोक लगाए। इस दौरान उन्हें बताया गया है। राजस्व अमले से मिलकर दस्तावेजों में भी हेर फिर किया गया है और करने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच पारसी समाज के प्रमुख लोग  मुंबई से बहुत जल्द  रायपुर आ रहे हैं। वे भी  अपना विरोध दर्ज करेंगे। 100 वर्ष पुराना पारसी कब्रस्तान को सुरक्षित रखने समाज के लोगों ने कल सीएम साय को भी पत्र लिखा था।

वार्ड के जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से भू माफिया के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।
इस खबर को सबसे पहले छत्तीसगढ़ अखबार ने प्रकाशित किया था।


अन्य पोस्ट