ताजा खबर
रायपुर, 16 जून। सप्ताह से 10 दिनों के अंतराल बाद राजधानी में एक हत्या हो गई।
सिलतरा इलाके में महिला की हत्या की गई। हंसिया और बांस से पीट-पीट कर हत्या की गई।मृतक महिला ने दूसरी शादी की थी। वारदात के बाद पति फरार है। महिला के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
उरला पुलिस जांच में जुटी है। सिलतरा क्षेत्र स्थित सोनू मोनू चौक के पास एक बंद मिनी ढाबे में यह हत्या की गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, बंद पड़े ढाबे के अंदर एक महिला का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। मृतका की पहचान कमली नेता, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने दूसरे पति के साथ रहकर मजदूरी का काम करती थी। घटना के बाद उसका पति सोनी देवार मौके से फरार बताया जा रहा है।


