ताजा खबर

कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने हमला करने वाले शख़्स पर कही ये बात
16-Jun-2026 7:46 PM
कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने हमला करने वाले शख़्स पर कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि उनके ऊपर हमला करने वाले शख़्स के पास अच्छी नौकरी होती तो वो उन पर हमला नहीं करता.

अभिजीत दीपके ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कहा, "मेरे ऊपर हुआ हमला, इस देश में बढ़ती बेरोज़गारी का सबसे सही उदाहरण है."

उन्होंने कहा, "युवाओं को हज़ार-दो हज़ार रुपये देकर ऐसी चीज़ें करवाई जा रही हैं, क्योंकि उनके पास कोई दूसरा साधन नहीं है."

दीपके ने कहा, "जिस शख़्स ने मुझ पर हमला किया, उसके पास अच्छी नौकरी होती तो क्या वो ऐसी हरकत करता? नहीं करता."

उल्लेखनीय है कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ सोमवार को जयपुर में मारपीट हुई थी.

जयपुर दक्षिण के डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के सहयोगी पत्रकार मोहर सिंह मीणा से फ़ोन पर बताया, "अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले तीन युवकों समेत पांच युवकों को डिटेन किया है." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट