ताजा खबर

जी-7 समिट के दौरान मिले पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, सामने आईं तस्वीरें
16-Jun-2026 7:45 PM
जी-7 समिट के दौरान मिले पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, सामने आईं तस्वीरें

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ़्रांस के एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत करते हुए दिखे.

दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक-दूसरे से मुख़ातिब हैं.

दोनों के बीच यह मुलाक़ात ऐसे समय में हुई है, जब खाड़ी में भारतीय नाविकों की मौत को लेकर भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक तनाव चल रहा है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अमेरिकी मीडिया के हवाले से जानकारी दी थी कि दोनों नेताओं के बीच बुधवार यानी 17 जून को आधिकारिक मुलाक़ात होनी है.

अमेरिकी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी थी कि दोनों नेताओं के बीच बुधवार, 17 जून को द्विपक्षीय बैठक होगी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट