ताजा खबर

सीएम दिनभर मंत्रालय में रहे, अगले 48 घंटे में पुलिस में तबादलों के संकेत
16-Jun-2026 7:41 PM
सीएम दिनभर मंत्रालय में रहे, अगले 48 घंटे में पुलिस में तबादलों के संकेत

रायपुर, 16 जून। सीएम विष्णु देव साय आज दिनभर मंत्रालय में शासकीय कार्य में व्यस्त रहे। इसके बाद शाम सूत्रों ने बताया कि एक दो दिन में पुलिस में बड़े फेरबदल हो सकते हैं। इसमें एक दो आईजी, एसपी के साथ राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले के पुख्ता संकेत हैं। इससे रायपुर पुलिस कमिश्नरेट और रायपुर ग्रामीण पुलिस के साथ-साथ दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और राजनांदगांव पुलिस रेंज के कई अहम जिलों में एएसपी डीएसपी और एसडीओपी रैंक के अधिकारियों की पोस्टिंग प्रभावित होगी।

इस फेरबदल का असर खास तौर पर उन अधिकारियों पर पड़ेगा जिनको  दो साल हो चुके हैं। साथ ही उन अधिकारियों पर भी जिनके तबादले के आदेश पहले जारी हुए थे लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से वे अपनी पोस्टिंग पर जॉइन नहीं कर पाए थे।

कुछ अधिकारियों को अहम पोस्टिंग मिल सकती है, जो कई लोगों के लिए चौंकाने वाला हो सकता है।


अन्य पोस्ट