ताजा खबर

अभनपुर - कुरुद के बीच नई लाइन का स्पीड ट्रायल रन कल
16-Jun-2026 5:42 PM
अभनपुर - कुरुद के बीच नई लाइन का स्पीड ट्रायल रन कल

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 16 जून ।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में कल बुधवार को 10.00 बजे अभनपुर से कुरुद के बीच नई ब्रॉड गेज लाइन का स्पीड ट्रायल स्पेशल ट्रेन के द्वारा किया जाएगा। 

         रेलवे ने सभी आमजनों को सूचित किया है कि रेलवे लाइन से दूर रहें। अपने मवेशियों को रेलवे ट्रैक से  दूर रखें किसी भी तरह की जान या माल की क्षति के लिए रेलवे जिम्मेदार नहीं होगा ।


अन्य पोस्ट