ताजा खबर

एक्ट्रेस संचिता उगले अपने घर में मृत पाई गईं, पुलिस ने क्या बताया
16-Jun-2026 9:32 AM
एक्ट्रेस संचिता उगले अपने घर में मृत पाई गईं, पुलिस ने क्या बताया

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले महाराष्ट्र के पालघर ज़िले में अपने घर पर मृत पाई गई हैं. उनकी उम्र 22 साल थी.

समाचार एजेंसी पीटीआई को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम क़रीब 7 बजे नालासोपारा इलाक़े में एक्ट्रेस अपने घर में मृत पाई गईं, तब वो घर पर अकेली थीं.

अधिकारी के मुताबिक़, "घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. वहां कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली और कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ."

अधिकारी ने आगे बताया कि एक्ट्रेस के पिता ने आचोले पुलिस को बताया कि उन्हें किसी पर शक नहीं है और वो किसी को मौत के लिए ज़िम्मेदार नहीं मानते हैं.

पुलिस मौत की वजहों को जानने की कोशिश कर रही है.

संचिता उगले ने 'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नए किस्से' और 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' जैसे शो में किरदार निभाए हैं.

(आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुज़र रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.) (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट