ताजा खबर
मानसून सत्र की अधिसूचना एक दो दिन में, जुलाई के दूसरे सप्ताह बैठकें
15-Jun-2026 12:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर , 15 जून । छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई के दूसरे सप्ताह में आहूत किया जा सकता है। सीएम साय ने, स्पीकर रमन सिंह से चर्चा के बाद इस पर सहमति दे दी है। राज्यपाल की भी मुहर लग गई है। सत्र में सदन की 5 बैठकें होंगी। इसकी अधिसूचना एक दो दिन में जारी कर दी जाएगी। इस सत्र में कुछ संशोधन विधेयक विधेयक पेश किए जा सकते हैं। अनुपूरक बजट की संभावना कम है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


