ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी 21 रन बनाकर आउट, श्रीलंका-ए के ख़िलाफ़ भारतीय पारी लड़खड़ाई
15-Jun-2026 12:33 PM
वैभव सूर्यवंशी 21 रन बनाकर आउट, श्रीलंका-ए के ख़िलाफ़ भारतीय पारी लड़खड़ाई

भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफ़ग़ानिस्तान-ए के बीच श्रीलंका में त्रिपक्षीय सिरीज़ खेली जा रही है. इसमें सोमवार को भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मैच हो रहा है.

श्रीलंका-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी, जिसके बाद बल्लेबाज़ी के लिए उतरी भारतीय टीम की पारी मुश्किल पड़ती नज़र आ रही है.

ख़बर लिखे जाने तक, भारत-ए ने 30 ओवरों में छह विकेट खोकर 138 रन बनाए हैं. भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे अधिक 37 रन बनाए.

वहीं, कप्तान तिलक वर्मा 23 और वैभव सूर्यवंशी 21 रन बनाकर आउट हुए.

श्रीलंका-ए की ओर से विजयकांत ने महज छह ओवरों में 9 रन ख़र्च कर दो विकेट झटके. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट