ताजा खबर
पिता पुत्र पर दो करोड़ की ठगी का मामला दर्ज
15-Jun-2026 11:23 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 जून। खमतराई पुलिस ने रायगढ़ के दो कारोबारियों पर दो करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
दोनों ने शक्कर सप्लाई करने के नाम पर ठगी की गई है। बड़ा कारोबारी बताकर उधार में शक्कर लेकर भुगतान नहीं करने का आरोप रायगढ़ के राजेश कुमार अग्रवाल,उनके पुत्र शैलेष अग्रवाल पर लगाए है।
जानकारी के मुताबिक पिता पुत्र ने छत्तीसगढ़-उड़ीसा-एम.पी. शुगर व्यापारी यूनियन एवं शुगर ट्रेडर्स नामक वाट्सएप ग्रुप बनाकर कारोबारियों को झांसे में लिया। रामसागरपारा स्थित निजी होटल में कारोबारियों की मीटिंग ली। रायपुर-सरगुजा संभाग के करीब 8 से ज्यादा कारोबारी इस ठगी के शिकार हुए है। खमतराई पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


