ताजा खबर
रायपुर, 13 जून। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विप्र नगर रायपुरा में ₹80 लाख की लागत से निर्मित छत्तीसगढ़ का पहला हाईटेक 'महतारी सदन', 'महिला योग भवन' एवं 'महिला जुंबा सेंटर' पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। इस बहुप्रतीक्षित और सर्वसुविधायुक्त परिसर का लोकार्पण कल 14 जून को दोपहर 12:00 बजे राजधानी के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे। समारोह की अध्यक्षता रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद व विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे विशेष रूप से मंच साझा करेंगे। इस सदन में गरीब बच्चों को मुफ्त मिलेगा प्ले स्कूल का सुख। इस महतारी सदन के संचालन के लिए 'महाराष्ट्र मंडल' को जिम्मेदारी मिल सकती है।


