ताजा खबर

मरम्मत के लिए खड़ी बसों में लगी आग
13-Jun-2026 4:43 PM
मरम्मत के लिए खड़ी बसों में लगी आग

 आधा दर्जन बसें खाक
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 13 जून।
पुलिस आरक्षी केंद्र के नजदीक शनिवार को एक बस डिपो में भीषण आग लग गई। मरम्मत के लिए खड़ी आधा दर्जन बसें जलकर खाक हो गई। बस मालिक को हादसे से लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा है। आगजनी की खबर के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन 6 से 8 बसे जलकर खाक हो गई है।
बताया जा रहा है कि दादा बस सर्विस कंपनी का पुलिस लाइन के नजदीक एक डिपो है। जिसमें मरम्मत के लिए रोजाना कंपनी की बसों को लाया जाता है। अचानक आज सुबह खड़ी बसों को आग ने अपने जद में ले लिया। घटना की खबर के बाद सीएसपी वैशाली जैन और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के अथक प्रयास से आग को बुझाया गया।


अन्य पोस्ट