ताजा खबर

नायब तहसीलदार पर रेप का मामला दर्ज
13-Jun-2026 1:25 PM
नायब तहसीलदार पर रेप का मामला दर्ज

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 13  जून । गंज थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर पर रेप का एफ‌आईआर दर्ज किया है। दिवाकर, सरगुजा के सूरजपुर जिले में पदस्थ है। उसके खिलाफ एक युवती ने शिकायत की थी। दोनों की पहचान, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई थी। और दोस्ती दो वर्ष से चल रही थी। इसी दरम्यान दिवाकर रायपुर आकर युवती से स्टेशन रोड स्थित होटल में संबंध बनाते रहता था। इस निकटता को शादी का रूप देने लगातार भरोसा दिलाता रहा। दो वर्ष बाद भी शादी न करने पर युवती ने पिछले दिनों गंज पुलिस में शिकायत की थी ‌।

इसकी जांच और डाक्टरी मुलाहिजे के बाद पुलिस ने रेप का मामला दर्ज किया है।  पुलिस के अनुसार नायब तहसीलदार 6 जून से मेडिकल लीव पर है। गंज पुलिस की टीमें, सूरजपुर और दिवाकर के अन्य ठिकानों पर भेजी गई है।


अन्य पोस्ट