ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 12 जून। गर्मी की छुट्टियों, धार्मिक यात्राओं, पर्यटन और पारिवारिक सफर की बढ़ती मांग के बीच आगामी दिनों में उत्तर और दक्षिण भारत के कई प्रमुख शहरों तथा तीर्थस्थलों के लिए चलने वाली ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ उपलब्ध हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा संचालित ये ट्रेनें प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, चित्रकूट धाम, लखनऊ, बेंगलुरु, तिरुपति, चेन्नई, एर्नाकुलम (कोच्चि), तिरुवनंतपुरम और तिरुनेलवेली जैसे प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध कराती हैं।
रेलवे के अनुसार उत्तर भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए निम्न ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ उपलब्ध हैं- 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस-13 जून 2026 से, 15160 सारनाथ एक्सप्रेस-16 जून 2026 से, 18201 दुर्ग–नौतनवा एक्सप्रेस (प्रयागराज-वाराणसी मार्ग)-19 जून 2026 से, 18205 दुर्ग–नौतनवा एक्सप्रेस (अयोध्या मार्ग)-19 जून 2026 से, 18203 दुर्ग–कानपुर एक्सप्रेस (चित्रकूट धाम मार्ग)-16 जून 2026 से तथा 12536 रायपुर–लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस (चित्रकूट धाम मार्ग) में-23 जून 2026 से।
दक्षिण भारत की ओर यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए भी इन ट्रेनों में कन्फर्म सीटें उपलब्ध हैं-08261 बिलासपुर–येलहंका (बेंगलुरु) स्पेशल एक्सप्रेस (काचीगुड़ा मार्ग, प्रत्येक बुधवार)-17 जून 2026 से, 17481 बिलासपुर–तिरुपति एक्सप्रेस-30 जून 2026 से, 12851 बिलासपुर–चेन्नई एक्सप्रेस-21 जून 2026 से, 22815 बिलासपुर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस-22 जून 2026 से, 22619 बिलासपुर–तिरुनेलवेली एक्सप्रेस-23 जून 2026 से तथा 22647 बिलासपुर–तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस में 24 जून 2026 से।
इन ट्रेनों में यात्री सफर के दौरान अपनी पसंद का भोजन भी मंगा सकते हैं। आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवा के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट्स से भोजन सीधे सीट या बर्थ तक पहुंचाया जा सकता है।


