ताजा खबर

अब छत्तीसगढ़ में मोहर्रम, उर्स के आयोजन शरियत के अनुसार
12-Jun-2026 12:05 PM
अब छत्तीसगढ़ में मोहर्रम, उर्स के आयोजन शरियत के अनुसार

रायपुर, 12 जून। अब छत्तीसगढ़ में शरियत के अनुसार मोहर्रम और उर्स व अन्य इस्लामी आयोजन करने होंगे। राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष  डा सलीम राज ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं। इसके मुताबिक उर्स के जुलूस में बैंड बाजा,नाच गाना धुमाल, आतिशबाजी डीजे प्रतिबंधित किए गए हैं। इसका उल्लंघन करने वाले  आयोजकों पर 50 हजार रुपए जुर्माना देना होगा। इसके अलावा अन्य प्रशासनिक और कानून कार्यवाही की जाएगी। 

यहां बता दें कि बोर्ड ने पिछले दिनों खम्हरिया में उर्स के मौके पर आयोजकों पर पुलिस कार्रवाई की गई थी। डा राज ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि अपने सभी धार्मिक आयोजनों को सादगी अनुशासन और मर्यादा के साथ करें।


अन्य पोस्ट