ताजा खबर

भारत के मशहूर निशानेबाज़ रहे जसपाल राणा का निधन
12-Jun-2026 10:52 AM
भारत के मशहूर निशानेबाज़ रहे जसपाल राणा का निधन

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है. मशहूर शूटर होने के साथ ही वो भारत की ओलंपिक मेडल विजेता मनु भाकर के कोच भी थे.

उनके निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से मैं स्तब्ध और शोकाकुल हूँ. एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ अत्यंत सहज, सरल और बहुत ही नेकदिल इंसान थे. भारत में शूटिंग को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने में उनकी बड़ी प्रभावी भूमिका थी.''

उन्होंने लिखा, ''जसपाल राणा ने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप एवं एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिला कर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया. उनके निधन से भारतीय खेल जगत को एक बड़ी क्षति हुई है.''

साल 1994 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर जसपाल राणा ने निशानेबाज़ी में अपना सिक्का जमाया था और तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

जसपाल राणा ने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और देश-विदेश की प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते थे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट