ताजा खबर
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़ने की चर्चा के बीच पार्टी के राज्यसभा सांसद बाबुल सुप्रियो ने अपना रुख़ साफ़ किया है.
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि मुश्किल समय में पार्टी का साथ छोड़ना ग़लत है.
उन्होंने कहा, "मुझे लेकर जो भी भ्रम और अफ़वाहें फैलाई जा रही हैं, उस पर मैं अपना रुख़ साफ़ करना चाहता हूं."
"मैं न तो किसी गुट में शामिल होने जा रहा हूं और न ही किसी दूसरी पार्टी में. मेरा मानना है कि मुश्किल समय में पार्टी का साथ छोड़ना ग़लत है. मैं वही कर रहा हूं, जो मुझे सही लगता है."
दरअसल, पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की थी और शुभेंदु अधिकारी राज्य के मुख्यमंत्री बने. इसके बाद से ही टीएमसी में बग़ावत के सुर सुनाई देने लगे.
कई विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई. पार्टी के एक बाग़ी विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी के 58 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा.
तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पिछले दिनों दावा किया कि उनके साथ 20 सांसद हैं और उन्होंने लोकसभा स्पीकर से सदन में अलग बैठाने की मांग की है. (bbc.com/hindi)


