ताजा खबर
जया ऑटोमोबाइल में सुबह 10 बजे से लगी आग अब तक सुलग रही
11-Jun-2026 9:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
80 ट्रिप लगा चुकी हैं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
रायपुर, 11 जून। MG रोड सिंधी बाजार के सामने स्थित जया ऑटोमोबाइल में सुबह 10 बजे से लगी आग अब तक नहीं बुझाई जा सकी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने दोपहर आग बुझाने के बाद धुआं बंद होने के इंतजार की बात कही थी। लेकिन 9 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल और पुलिस की मौके पर तैनात है। फायर ब्रिगेड की 15 बिग्रेड की गाड़ियों से 80 ट्रिप लगा चुकी हैं। इस बीच निगम आयुक्त संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


