ताजा खबर
7 लाख के जेवर, नगदी जब्त
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर , 11 जून । खम्हारडीह के गोल्डन होम्स निवासी कारोबारी के घर में 3 गिरफ्तार कर लिए गए हैं। कारोबारी का घर , उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बंगले से चंद कदम की दूरी पर है। इस वारदात का मुख्य आरोपी डी रवि राव उर्फ डी बच्चन पूर्व में भी चोरी, मारपीट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं में एक अन्य डी इग्नेश राव भी आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका था। दोनों पिता पुत्र हैं।
मुख्य आरोपी डी रवि राव उर्फ डी बच्चन द्वारा चोरी की कुछ सामानों को बिक्री करने/रखने डी इग्नेश तथा अशोक मानिकपुरी को दिया था । इनसे चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात, नगदी रकम, चोरी के पैसों से खरीदा 01 मोबाईल फोन, 01 कूलर तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जब्त किया गया है।इनकी की कीमत लगभग 6,28,000/- रूपए है।
भरत छापड़िया ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गोल्डन होम्स, खम्हारडीह, रायपुर में अपने परिवार सहित निवास करता है। 3-4 जून की दरम्यानी रात्रि में अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर उसके घर में प्रवेश आलमारी एवं लॉकर को चाबी से खोलकर उसमें रखे सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के एवं नगदी राशि को चोरी कर ले गया। इस की रिपोर्ट पर खम्हारडीह पुलिस धारा 331(4), 305 बी एन एस दर्ज कर तलाश कर रही थी।
गिरफ्तार आरोपी- डी रवि राव उर्फ डी बच्चन 29 सुलभ के पीछे जल विहार कालोनी तेलीबांधा।*
डी इग्नेश राव 19 सुलभ के पीछे जल विहार कालोनी तेलीबांधा ।*
अशोक मानिकपुरी 53 श्याम नगर गुरूनानक हॉल के पास तेलीबांधा।*




