ताजा खबर

हेरोइन, एमडीएम‌ए ड्रग के साथ तीन गिरफ्तार, डिलीवरी देने पहुंचे थे
11-Jun-2026 4:55 PM
हेरोइन, एमडीएम‌ए ड्रग के साथ तीन गिरफ्तार, डिलीवरी देने पहुंचे थे

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 11 जून । पुलिस ने भाड़ा गांव से हेरोइन और शांति नगर से एमडीएम‌ए ड्रग के साथ तीन सप्लायर को पकड़ा। 

टिकरापारा पुलिस ने कल रात भाठागांव बस स्टैंड से हरप्रीत सिंह मट्टू,ऋषि साहू  (दोनों 26-26)को 8.75 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। इसकी कीमत 1.70 लाख रुपए है। पुलिस दोनों को धारा 21 बी नारकोटिक एक्ट में गिरफ्तार किया। इससे पहले बुधवार दोपहर शांति नगर इलाके में शंकर मंदिर के पास खाली मैदान से अफसर कादर 35  को 5 ग्राम ड्रग के साथ गिरफ्तार किया। वह इसकी डिलीवरी देने वहां खरीदार का इंतजार कर रहा था। इसकी कीमत 25 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने धारा 20 बी नार्कोटिक्स एक्ट दर्ज किया।


अन्य पोस्ट