ताजा खबर
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि आज पुणे में प्रदर्शन के दौरान सीजेपी अपना एग्ज़ाम मेनिफ़ेस्टो जारी करेगी.
अभिजीत दीपके ने अपनी पार्टी के एक एक्स पोस्ट को शेयर किया है जिसमें कहा गया है कि यह घोषणापत्र देश में परीक्षाओं से जुड़े संकट के समाधान पर होगा.
इस प्रदर्शन के दौरान सीजेपी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को दोहराएगी.
'कॉकरोच जनता पार्टी' के 11 जून यानी आज गुरुवार को सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में एक प्रदर्शन करने जा रही है.
सीजेपी का कहना है कि यह प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था में ज़्यादा जवाबदेही की मांग को लेकर चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान का अगला चरण होगा. इससे पहले बीते शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था.
इस विरोध प्रदर्शन के ज़रिए यह सीजेपी ‘नीट अंडर ग्रेजुएट 2026’ में पेपर लीक के साथ ही परीक्षा और भर्ती से जुड़े अन्य मुद्दों के ख़िलाफ़ भी अपनी आवाज़ उठाएगा.(bbc.com/hindi)


