ताजा खबर

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा
10-Jun-2026 12:20 PM
टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा

तृणमूल कांग्रेस की सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफ़ा बुधवार को राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को सौंपा.

सुष्मिता देव ने पत्र में लिखा, "मैं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा देती हूं. इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए."

हालांकि, उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा नहीं दिया है.

इस बीच समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सुष्मिता देव असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ बैठक करते नज़र आ रही हैं.

इसके बाद से कई मीडिया रिपोर्ट्स में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह बीजेपी में शामिल हो सकती हैं.

इससे पहले सोमवार को टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने इस्तीफ़ा दिया था. उन्होंने पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफ़ा दिया था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट