ताजा खबर

क्रमोन्नति वेतनमान का वित्त समयमान में समाहित -जीएडी
09-Jun-2026 4:54 PM
क्रमोन्नति वेतनमान का वित्त समयमान में समाहित -जीएडी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 9 जून ।  क्रमोन्नति को लेकर साप्रवि ने सभी विभाग प्रमुखों, कमिश्नर, कलेक्टरों को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि साप्रवि में प्रचलित क्रमोन्नति योजनाओं का वित्त विभाग के समयमान वेतनमान में समाहित करने कहा है।इस संबंध में 12 मार्च को वित्त सचिव की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक के निर्णय का हवाला दिया गया है। इसके मुताबिक 1-4-26 के बाद के प्रकरणों में इसकी पात्रता होगी। लेकिन 31 मार्च तक नियुक्ति कर्मचारियों को क्रमोन्नत वेतनमान या समयमान वेतनमान में से एक का चयन करना होगा। यह चयन अगले एक माह में करना होगा। यह विकल्प ही अंतिम होगा।


अन्य पोस्ट